जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक आज समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं की रोकथाम, अवैध पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा दुर्घटना की स्थिति में त्वरित राहत एवं उपचार व्यवस्था की समीक्षा की गई।बैठक में उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों की रियल टाइम फोटो/वीडियो फुटेज तथा स्थल की जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।उपायुक्त ने नो-पार्किंग वाले स्थानों पर स्प...