Jamshedpur News: सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- जामबनी में सड़क हादसा Jamshedpur News: पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र के जामबनी गांव में सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सड़क दुर्घटना में मोपेड सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मोपेड सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वैन से टकरा गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान भूला गांव निवासी युधिष्ठिर महतो के इकलौते पुत्र सुजय महतो (19) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुजय रविवार रात अपने पुराने घर जामबनी गया था। सोमवार सुबह वह मोपेड से अपने वर्तमान घर भूला डुंगरी लौट रहा था। इसी दौरान भूला-भुईयांसिनान मुख्य सड़क पर जामबनी गांव के पास उसकी मोपेड सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकरा गई। इस घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से काफी रक्तस्राव हुआ, जिसकी वजह से कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.