Jamshedpur News: सज्जाद की हत्या में पेश नहीं हो रहे गवाह
जमशेदपुर, अगस्त 7 -- Jamshedpur News: मानगो में अपराधी सज्जाद उर्फ टाडा और टाइगर मोबाइल के जवान सिपाही रामदेव महतो की हत्या मामले के गवाह अदालत में पेश नहीं हो रहे हैं। सज्जाद हत्याकांड में फिर गवाही के लिए 20 अगस्त निर्धारित हुई है। जबकि 3 अगस्त को भी एडीजे-1 की अदालत में गवाह नहीं आए थे। मालूम हो कि मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 17 के पास 8 दिसंबर 2023 को अपराधी सज्जाद उर्फ टाडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सज्जाद की हत्या कर भाग रहे एक अपराधी को टाइगर मोबाइल रामदेव महतो ने पकड़ लिया था। इससे अपराधियों ने पुलिसकर्मी को भी गोली मार दी थी। टीएमएच में इलाज के दौरान पुलिसकर्मी रामदेव महतो मौत हो गई। इससे मानगो थाना में पुलिसकर्मी एवं अपराधी के हत्या में दो अलग-अलग मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दो हत्याकांड में नौ से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.