जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर माताओं ने शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। सुबह से ही घरों में व्रत की तैयारियां शुरू हो गई थीं। माताओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर संतान के मंगल की कामना की। शाम को महिलाएं पूजा की थाली सजाकर आसपास के मंदिरों में पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जितिया व्रत की कथा सुनी। पूजा की थाली में अक्षत, रोली, जितिया सूत्र, फल-फूल, मिष्ठान और सुपारी समेत पूजन सामग्री रखी गई थी। महिलाओं ने मंदिरों में सामूहिक रूप से व्रत कथा का श्रवण किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: संतान की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया जितिया व्रत कथा के दौरान माताओं ने संतान की लंबी आयु, निरोगी जीवन और परिवार की सुख-शांति के...