Jamshedpur News: संघ ने किया आरटीआई दिवस पर सेमिनार की तैयारियों पर मंथन
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक अध्यक्ष दिल बहादुर की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में रविवार को हुई। बैठक में 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय आरटीआई दिवस पर प्रस्तावित सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा की गई। तय हुआ कि सेमिनार का विषय 'सूचना का अधिकार अधिनियम और नागरिक भागीदारी : प्रासंगिकता, जवाबदेही एवं वर्तमान चुनौतियां' होगा।बैठक में आरटीआई कानून के समक्ष वैधानिक अड़चनों, सूचना आयोगों में लंबित मामलों और प्रशासनिक जवाबदेही में नागरिकों की भूमिका पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए नागरिक भागीदारी मजबूत करना जरूरी है। उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर व सचिव दिनेश कर्मकार ने बताया कि सेमिनार में प्रबुद्ध नागरिकों, अधिवक्ताओं और युवाओं को जोड़ा जाएगा। कोषाध्यक्ष रिशेंदु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.