जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक बालीगुमा में एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविन्दर सिंह पन्नू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी सदस्यों से विचार-विमर्श करने के बाद निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन को पुनः सक्रिय किया जाए। अपने विचार व्यक्त करते हुए पन्नू ने कहा कि पूर्व में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का अधिक से अधिक कार्य क्षेत्र जमशेदपुर था, लेकिन अब इसका विस्तार पूरे कोल्हान में हो गया है। इसके कारण नाम को संशोधित किया जाए और इसका नाम कोल्हान ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन रखा जाए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर परिवहन मंत्री से मिलकर एक मांगपत्र सौंपा जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से ईरान अमेरिका के युद्ध के दौरान लगभग...