Jamshedpur News: श्री साईंनाथ देवस्थानम् में मनेगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव
जमशेदपुर, नवम्बर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान की ओर से 11 नवंबर, बुधवार को श्री श्री चित्रगुप्त पूजा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर घोड़ाबांधा, टेल्को स्थित श्री साईंनाथ देवस्थानम् में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं आरती होगी। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। संस्थान के अनुसार, संपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम सुबह 11 बजे तक संपन्न होगा।संस्थान के अध्यक्ष अनुप रंजन ने शहर के सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bank Holiday: कल बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 11 नवंबर की छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.