Jamshedpur News: श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुईलाडुंगरी में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ कलश यात्रा
जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर श्रीश्री शीतला माता मंदिर, टुईलाडुंगरी परिसर में महिला समिति के तत्वावधान एवं अध्यक्ष इंद्रा साहू के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा, रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः कलश यात्रा से हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से स्वर्णरेखा घाट तक पहुंचकर पवित्र जल ग्रहण किया तथा भक्ति-भाव के साथ पुनः मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। इसके उपरांत महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पहले सोमवार पर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.