Jamshedpur News: श्री श्री शीतला मंदिर में निकली कलश यात्रा
जमशेदपुर, जुलाई 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर परिसर में 15 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक नवकुंज नवरात्रि नवाहपरायण श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, इसी अवसर पर बुधवार को साकची स्थित शीतला मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मानगो महापौर सुधा गुप्ता उपस्थित थी, सुबह 8 बजे विधि विधान के साथ 1001 महिलाओं ने कलश उठाया, मंदिर परागण से शुरू होकर विभिन्न रास्ते होते हुए स्वर्णरेखा घाट से नदी भरकर कलश यात्रा वापस मंदिर परिसर में पहुंची। इसके बाद दोपहर प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना, महायज्ञ, श्रीराम कथा तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.