जमशेदपुर, अगस्त 9 -- Jamshedpur News: परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी नया बस्ती में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार पिता के निधन के बाद श्राद्ध कर्म में शामिल होने बिहार के सिवान गया था। रविवार को जमशेदपुर लौटने पर परिवार को चोरी की जानकारी मिली।गोलपहाड़ी नया बस्ती निवासी रिंकी कुमारी सिंह के पिता का 22 जुलाई को निधन हुआ था। इसके बाद परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म में शामिल होने पैतृक गांव सिवान चले गए। घर में ताला बंद था। रविवार को परिवार छपरा-टाटानगर ट्रेन से जमशेदपुर पहुंचा। घर पहुंचने पर मुख्य गेट का ताला बंद मिला, लेकिन अंदर कमरों के ताले टूटे हुए थे। परिवार ने कमरों की जांच की तो अलमारी क्षतिग्रस्त मिली। उसमें रखे करीब 16 ...