Jamshedpur News: श्यामनगर घाट पर स्वर्णरेखा में मिला शव
जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- Jamshedpur News: उलीडीह ओपी क्षेत्र के श्यामनगर घाट पर मंगलवार दोपहर स्वर्णरेखा नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उलीडीह ओपी प्रभारी मो. शारिक अली ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शव मिलने की जानकारी मिली। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। आशंका जताई जा रही है कि नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हुई होगी। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल मृतक के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। उसकी पहचान के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.