Jamshedpur News: शिविर में मोतियाबिंद के 37 मरीजों का हुआ ऑपरेशन
जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम एवं राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 829वें नेत्र शिविर में मोतियाबिंद के 37 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान में आयोजित शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. बीपी सिंह एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने यह ऑपरेशन किया। इन मरीजों का ऑपरेशन डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा किया गया। सोमवार को इन मरीजों को छुट्टी दे दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.