जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पोटका विधानसभा क्षेत्र के सोहदा पंचायत में पात्थर भांगा से बेदाजूड़ी तक जाने वाली सड़क का एक साल पहले मरम्मत के लिए शिलान्यास किया गया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा एवं वरिष्ठ नेता सुबोध सरदार ने इस मामले को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत यह सड़क स्वीकृत है और इसका निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल जमशेदपुर द्वारा किया जाना है।एक साल बीत जाने के बावजूद काम शुरू न होने से क्षेत्र के लोग नाराज हैं। लोग रोजाना गड्ढों पर चलने को मजबूर हैं। कांग्रेस नेता...