Jamshedpur News: शिमुलडागा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न
जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र के देवधर पंचायत अंतर्गत शिमुलडागा स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से रविवार को पारंपरिक विधि-विधान के साथ दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपूर्ण पूजा स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। पूजा-अर्चना में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष भव्य एवं आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जाएगा, जहाँ माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। स्थानीय लोगों में इस पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव में सहयोग एवं शुभकामनाओं की अपील की है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.