जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: झामुमो की पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने पद्मभूषण दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्मृति जोहार यात्रा निकालेगी। यह यात्रा मंगलवार को डिमना स्थित तिलका माझी चौक से चाकुलिया के बिरसा मुंडा चौक तक 80 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वाहनों के काफिले के साथ यात्रा पूरी की जाएगी। एक रथ भी रहेगा जिस पर गुरुजी का सजा हुआ चित्र रहेगा। यात्रा के दौरान चार पड़ाव आएंगे, जहां लोग अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। इनमें एमजीएम थाना क्षेत्र के नारगा, घाटशिला के फूलडुंगरी, धालभूमगढ़ और चाकुलिया का बिरसा चौक शामिल है। यह भी पढ़ें- Gridih News: शिबू सोरेन की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय इस दौरान झारखंड आंदोलन क...