जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- Jamshedpur News: अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़कर समाज में बदलाव लाने की पहल कोल्हान के 11 आदिवासी युवा कर रहे हैं। कोई पारंपरिक सोहराय पेंटिंग को सहेज रहा है, तो कोई लोकगीत, नृत्य और वाद्ययंत्रों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ रहा है। वहीं, कुछ युवा शिक्षा, स्वास्थ्य, पारंपरिक खानपान और जनजातीय इतिहास को नई पहचान दिलाने में जुटे हैं। टाटा स्टील के सहयोग से अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे इन युवाओं ने गुरुवार को सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चरल सेंटर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा किए। उनकी पहल बताती है कि सांस्कृतिक विरासत को बचाने के साथ शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से भी समाज में बदलाव लाया जा सकता है।

कला और लोकपरंपराओं का संरक्षण सोहराय पेंटिंग और लोकसंस्कृति को नई पहचान संजीव मार्डी ...