जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: टेल्को कॉलोनी स्थित घड़ी पार्क के पास मंगलवार को एक युवक द्वारा महिला और उसकी मां के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मारपीट के बाद युवक वहां से चला गया। मामले में महिला ने टेल्को थाना में लिखित शिकायत देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि युवक ने उससे शादी की, लेकिन अब उसे साथ रखने से इनकार कर रहा है। बिरसानगर बीएड कॉलेज रोड स्थित युवराज इनक्लेव निवासी ईशिका कुमारी ने टेल्को कॉलोनी घड़ी पार्क निवासी और टाटा मोटर्सकर्मी राजेंद्र पाठक के खिलाफ शिकायत की है। ईशिका के अनुसार उनकी बिरसानगर लोयोला बीएड कॉलेज रोड में राशन की दुकान है। दो अगस्त को राजेंद्र दुकान पर आया था। बातचीत के बाद वह अक्सर दुकान आने लगा और शादी का प्रस्ताव दिय...