Jamshedpur News: शहर में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- Jamshedpur News: 108 आपातकालीन एम्बुलेंस कर्मचारियों ने सोमवार को चरणबद्ध आंदोलन के पहले दिन काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए अपनी लंबित मांगों का विरोध दर्ज कराया। झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्यभर में यह कार्यक्रम हुआ। जमशेदपुर में भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। संघ के अनुसार, राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। प्रमुख मांग अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिला स्तर पर सरकारी माध्यम से 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन शुरू करना है। सम्मान फाउंडेशन द्वारा सेवा से हटाए गए कर्मचारियों को संबंधित जिलों में पुनः बहाल करने तथा ईपीएफ, ईएसआई, ओवरटाइम, ग्रेच्युटी, न्यूनतम वेतन सहित सभी श्रमिक एवं वैधानिक अधिकार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.