Jamshedpur News: शहर में सख्ती बढ़ी तो एनएच-33 के होटल-ढाबे बने अड्डेबाजी के नए ठिकाने
जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: शहर में पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद अपराधियों और युवाओं की अड्डेबाजी के ठिकाने अब शहर से बाहर एनएच-33 के किनारे स्थित ढाबों और होटलों की ओर खिसकने लगे हैं। शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस की लगातार कार्रवाई और देर रात तक निगरानी बढ़ने के कारण एनएच-33 के आसपास के सुनसान और कम निगरानी वाले स्थान युवाओं की जुटान के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। यहां देर रात तक बैठकी के साथ शराबखोरी, तेज रफ्तार और हुड़दंग की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। शहर से बाहर निकलते ही एनएच-33 के किनारे कई ढाबे और छोटे होटल हैं। इन स्थानों पर देर रात तक युवाओं का समूह जुटता है। पुलिस की नियमित निगरानी नहीं होने का फायदा उठाकर कुछ लोग इन ठिकानों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों की योजना बनाने के लिए भी कर रहे हैं। ऐसे स्थानों पर स्थानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.