जमशेदपुर, जुलाई 19 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने दोबारा ली गई नीट यूजी परीक्षा में अपनी मेहनत और लगन के दम पर शानदार सफलता हासिल की है। घोषित परिणामों में जमशेदपुर के कई छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है और बेहतर ऑल इंडिया रैंकिंग (एआईआर) हासिल की है। इस सफलता में अग्रणी रहे शीर्ष पांच विद्यार्थियों में अफराह इमाम सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 1495वीं एआईआर प्राप्त की है। कदमा निवासी अफराह के पिता सैयद अजहर बीएसएनएल के एजीएम हैं। दूसरे स्थान पर धतकीडीह के रहने वाले और सेंट मेरीज इंग्लिश हाईस्कूल (बिष्टूपुर) के छात्र फरहान को ऑल इंडिया रैंक 1941 है। उनके पिता मो. मुश्ताक अहमद व्यवसायी और मां नुसरत परवीन गृहिणी हैं। जबकि आईएससी की नेशनल टॉपर और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट की छात्रा शांभवी ने तीसरा स्थान पाया ह...