जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर के प्रमुख निजी स्कूलों में सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक में नामांकन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। शहर के करीब 60 शीर्ष निजी विद्यालयों में लगभग 10 हजार सीटों पर बच्चों का दाखिला लिया जाना है। इसे लेकर विभिन्न स्कूलों ने अपना विस्तृत शेड्यूल जारी करना शुरू कर दिया है। इससे अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के दाखिले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।शेड्यूल के मुताबिक, नर्सरी से लेकर एलकेजी एवं यूकेजी कक्षा तक के प्रवेश आवेदन-पत्र 17 सितंबर से संबंधित विद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे। अभिभावक पूरे सितंबर और अक्तूबर के दौरान ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इसके अलावा जिन अभिभावकों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में असुविधा हो सकती है, उनक...