जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: फोटो-रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाताशहर में लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर बुधवार को हिंदू जागरण मंच का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष बलबीर मंडल के नेतृत्व में डीसी राजीव रंजन से मिला। इस दौरान शहर की विभिन्न समस्याओं से डीसी को अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग की। डीसी को ज्ञापन भी सौंपा गया। बलबीर मंडल ने कहा कि शहर के कई इलाकों में असामाजिक गतिविधियों के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। स्कूलों की छुट्टी के समय स्कूल में बाहरी युवकों के जमावड़ा लग रहा है। मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग, सार्वजनिक मैदानों में नशेड़ियों के जमावडा और घरों में चोरी की घटनाओं पर विशेष ध्यान देने की मांग प्रतिनिधिमंडल...