Jamshedpur News: शराब माफिया संजीत साव गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बर्मा माइंस थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे बागबेड़ा के शराब माफिया संजीत साव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि मई माह में एनडीपीएस एक्ट के मामले में पुलिस ने संतोष नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में संजीत का भी नाम सामने आया था। इसी को लेकर संजीत को गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि संजीत के खिलाफ बागबेड़ा समेत अन्य थानों में कई मामले दर्ज है। उसपर बागबेड़ा में अवैध शराब बेचने का भी आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.