जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: बिरसानगर में मजदूरी के पैसे के विवाद में विशाल सांडिल की हत्या कर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्तिक नामता और रवि कुंटिया को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को गीता नामता ने बिरसानगर थाने में पति विशाल सांडील की हत्या कर शव स्वर्णरेखा नदी में फेंकने का आरोप लगाते हुए चरण हांसदा, कार्तिक नामता और लुलु नामता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले के उद्भेदन के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। जांच में सामने आया कि विशाल, कार्तिक और रवि चरण हांसदा के लिए मजदूरी करते थे। पुलिस के अनुसार, मजदूरी के बदले चरण कई बार पैसे देने के बजाय मुर्ग...