जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: परसूडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब के अड्डे पर छापेमारी के बाद पुलिस ने धंधे से जुड़े लोगों की तलाश तेज कर दी है। छापेमारी के दौरान मौके से अवैध शराब बरामद की गई थी, जबकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ लोग फरार हो गए थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इलाके में अवैध शराब का कारोबार किन लोगों के संरक्षण में चल रहा था और इसकी सप्लाई कहां-कहां की जाती थी। पुलिस बरामद शराब के स्रोत और बिक्री से जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...