Jamshedpur News: शताब्दी समारोह में आज सजेगी अभिनय और हास्य की महफिल
जमशेदपुर, नवम्बर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर : बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में बुधवार को लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' में बिनोद की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अशोक पाठक शहरवासियों से रूबरू होंगे। राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में शाम पांच बजे उनका कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एसके बेहरा मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन में प्रवेश के लिए नि:शुल्क पास की व्यवस्था की गई है।एसोसिएशन की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर 22 नवंबर से तीन दिसंबर तक शताब्दी समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत शिक्षा, युवा नेतृत्व, औद्योगिक विकास और मीडिया जैसे विषयों पर परिचर्चा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। 26 नवंबर को प्रसिद्ध कवि एवं लेखक नीलोत्पल मृणाल अपनी कविताओं से युवाओं को संबोधित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.