जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 निवासी युवती द्वारा डिमना गोकुलनगर निवासी लखन कुमार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 31 जुलाई की घटना को लेकर उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता की चिकित्सीय जांच शुरू कराई है।पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं से साक्ष्य जुटा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी लखन कुमार फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। क्या है मामलाप्राथमिकी के अनुसार युवती का आरोप है कि आरोपी ने प्रेम संबंध बनाने के बाद शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। शादी के लिए दब...