Jamshedpur News: वॉकथॉन से वन्यजीवों के संरक्षण का संदेश
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: वन्यजीव सप्ताह समारोह के तहत रविवार को वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए पांच किलोमीटर लंबा वॉकथॉन आयोजित किया गया। जमशेदपुर वन प्रमंडल और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क की ओर से आयोजित वॉकथॉन को शहरवासियों का उत्साहजनक समर्थन मिला। इसमें एक हजार से अधिक स्कूली बच्चों, प्रकृति प्रेमियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। विधायक सरयू राय ने वन भवन परिसर से वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागी वन भवन से जुबली पार्क और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के रास्ते होते हुए वापस वन भवन पहुंचे। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- वन्यजीवों को संरक्षण को किया जागरूक कार्यक्रम का समन्वय डीएफओ सह वन संरक्षक सबा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.