जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार रात वीकेंड पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों के बार और रेस्टोरेंट में एक साथ छापेमारी एवं जांच की गई। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्र के बार और रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने जांच के दौरान बार में आने वाले लोगों की गतिविधियों, सुरक्षा इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रवेश और निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की। साथ ही संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: चला सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्धों की हुई जांच बार ...