Jamshedpur News: विसंगति वाले वोटरों को परेशानी, प्रमुख ने की सीओ से मुलाकात
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर प्रखंड में एसआइआर के दौरान हजारों विसंगति मतदाताओं को नोटिस जारी होने के बाद करनडीह स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पिछले कई दिनों से अफरा-तफरी का माहौल है। प्रतिदिन अंचल कार्यालय में मतदाताओं, कर्मचारियों और पदाधिकारियों के बीच शोर-शराबा, हल्ला-गुल्ला और नोकझोंक आम बात हो गई है। अभी इसके अलावा कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। भीड़ इतनी है कि अंचलाधिकारी मनोज कुमार परेशान हो गए हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अंचलाधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात की। प्रमुख ने आरोप लगाया कि विसंगति वाले मतदाताओं के लिए कोई भी ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। मतदाताओं को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।इस दौरान प्रतिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.