Jamshedpur News: विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर हिलटॉप स्कूल में मुस्कान की कार्यशाला 10 को
जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- Jamshedpur News: शहर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान विगत 13 वर्षों से शहर में तनाव से ग्रसित लोगों को निःशुल्क सेवा प्रदान करती आ रही है, जिसका उद्येश्य सभी तनाव मुक्त रहें, सभी के चेहरों पर हो मुस्कान है। इसमें छात्र- छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं कंपनियों के पदाधिकारियों को भी लाभ मिल रहा है। मुस्कान टीम ने अभी तक करीब 44 लोगों की जान बचाई है, जिसके लिए टाटा मोटर्स के द्वारा संस्था मुस्कान को अलंकार अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है। विश्व आत्महत्या निषेध दिवस 10 सितम्बर को संस्था मुस्कान के द्वारा हिल टॉप स्कूल, टेल्को में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। शहर के मनोचिकित्सक, काउंसलर, स्कूल के छात्रगण के अलावा अन्य स्कूलों के शिक्षक गण भी इसमें शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.