Jamshedpur News: विश्वकर्मा समाज ने अंकित शर्मा को सम्मानित किया
जमशेदपुर, जुलाई 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज की मासिक बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित केबुल बस्ती निवासी अंकित शर्मा को सम्मानित किया गया। समाज के पदाधिकारियों और महिला समिति ने उन्हें स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और आजीवन सदस्यता प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अंकित शर्मा ने उपस्थित बच्चों को करियर और परीक्षा में सफलता के मूल मंत्र दिए। कार्यक्रम में समाज के पूर्व अध्यक्ष अरुण ठाकुर का जन्मदिन भी मनाया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने की और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सुजीत शर्मा द्वारा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.