जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जगत कल्याण और भक्तों के मंगल की कामना के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा 24 जुलाई को घूरती रथ यात्रा (बहुड़ा यात्रा) के अवसर पर मौसीबाड़ी से अपने मुख्य मंदिर लौटेंगे। इस पावन अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ घूरती रथ यात्रा निकाली जाएगी।भगवान जगन्नाथ का नवमी संध्या और विशेष पूजा अर्चना गुरुवार शाम को हुई। वहीं 24 जुलाई शुक्रवार को घूरती रथ यात्रा निकाली जाएगी। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जय जगन्नाथ के उद्घोष के बीच भगवान जगन्नाथ की मूर्ति रथ यात्रा निकलेगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मासीबाड़ी से कल घर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...