जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- Jamshedpur News: मानगो के मुर्दा मैदान की दो साल से सफाई नहीं होने पर विधायक सरयू राय ने रविवार को खुद मोर्चा संभाल लिया। सात दिन का अल्टीमेटम देने के बावजूद मानगो नगर निगम की ओर से सफाई नहीं कराने पर वे तीन ट्रैक्टर, हाईवा और जेसीबी लेकर मैदान पहुंचे। बस्ती के लोगों के सहयोग से कचरा उठवाया गया। रविवार शाम चार बजे मैदान से निकाला गया कचरा विधायक ने नगर निगम कार्यालय के सामने खाली पड़ी जमीन पर फेंकवा दिया। डंपिंग स्थल नहीं बताने पर निगम कार्यालय के सामने गिराया कचरा यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मुर्दा मैदान की सफाई शुरू होते ही बस्तीवासियों ने ली राहत की सांस, विधायक सरयू राय की सराहनाकचरा निस्तारण स्थल को लेकर विवाद सरयू राय ने बताया कि उन्होंने अपर नगर आयुक्त से कचरा डंप करने की जगह बताने को कहा था, ताकि कचरे को ...