Jamshedpur News: विधायक सरयू राय ने किया मिथिला पंचांग के कैलेंडर का लोकार्पण
जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति, बिष्टूपुर के तत्वावधान में रविवार को मिथिला पंचांग के अनुसार वर्ष 2027 के कैलेंडर का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कैलेंडर का विमोचन किया। समिति के अध्यक्ष मानस मिश्र एवं महासचिव चंद्रशेखर झा ने बताया कि छह पृष्ठों के इस कैलेंडर में मिथिला पंचांग के अनुसार वर्षभर के सभी प्रमुख पर्व-त्योहारों के साथ विवाह, द्विरागमन, यज्ञोपवीत संस्कार एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की तिथियों का उल्लेख किया गया है। इससे मिथिलावासी पर्व-त्योहारों के साथ अपने पारिवारिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की तिथि आसानी से निर्धारित कर सकेंगे।
कैलेंडर में धार्मिक स्थलों को भी स्थान कैलेंडर को आकर्षक बनाने के साथ बाबा लक्ष्मीनाथ गोस्वामी की विभिन्न कुटियों एवं प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.