Jamshedpur News: विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोनारी में 17 स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं
जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर रविवार को सोनारी के विभिन्न इलाकों में 17 स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। ये लाइटें सोनारी के बाल बिहार ग्रीन, काली मंदिर रोड और गांधी रोड में लगाई गईं। गौरतलब है कि गत शनिवार को भी सोनारी और मानगो में स्ट्रीट और सोलर लाइटें लगाई गई थीं। स्ट्रीट और सोलर लाइटों को लगाने का सिलसिला छठ तक चलेगा। इस मौके पर नीरज सिंह, रवि ठाकुर, कुंवर अतुल सिंह, रविशंकर सिंह, चुन्नू भूमिज, शंकर रॉय, रणजीत प्रसाद, राज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.