Jamshedpur News: विधायक निधि से पूर्ण विकास योजनाओं का होगा उद्घाटन
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा मंडल क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा विधायक निधि से पूर्ण विभिन्न विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार, शीतला भवन भालुबासा के समीप शौचालय एवं किचन शेड, नीतिबाग कॉलोनी रोड नंबर 1 में नाली निर्माण, इंद्रानगर ह्यूम पाईप में सड़क निर्माण, छायानगर भुईयांडीह बस्ती में नाली निर्माण, न्यू बाराद्वारी देवनगर स्थित नवजीवन सुभाष आश्रम में किचन शेड तथा बाराद्वारी देवनगर स्थित सामुदायिक भवन का मरम्मतीकरण एवं सौंदर्यीकरण का उद्घाटन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.