जमशेदपुर, नवम्बर 5 -- Jamshedpur News: झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सभापति सह विधायक सुरेश पासवान की अध्यक्षता में मंगलवार को परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें विधानसभा में सदस्यों की ओर से उठाए गए प्रश्नों के क्रियान्वयन और अनुपालन की विभागवार समीक्षा की गई। सभापति ने लंबित प्रश्नों की स्थिति, उनके निष्पादन और संबंधित विभागों की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान सभापति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विधानसभा में उठाए गए प्रश्नों को महज औपचारिकता न समझें। उनसे जुड़े जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करें। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने और अनुपालन प्रतिवेदन में स्पष्ट एवं अद्यतन जानकारी देने को कहा। यह भी पढ़ें- S...