जमशेदपुर, जुलाई 14 -- Jamshedpur News: आदिवासी 2 उच्च विद्यालय, बांगुड़दा को समाजसेवी एवं सांझरा निवासी चुनूलाल शर्मा ने 6 सीलिंग फैन देकर सहयोग किया। वहीं, बुद्धिजीवी मंच पटमदा के अध्यक्ष गोपाल कुमार और सलाहकार ईशान चंद्र गोप ने भी दो-दो सीलिंग फैन दिये। इस प्रकार विद्यालय को कुल 10 सीलिंग फैन दिये गये। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सहयोग केवल सीलिंग फैन का दान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की एक सार्थक पहल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...