Jamshedpur News: विदेश सेवा के अधिकारी ने डीसी-एसएसपी से की मुलाकात
जमशेदपुर, अक्टूबर 23 -- Jamshedpur News: भारतीय विदेश सेवा के 2011 बैच के अधिकारी एवं निदेशक अनिमेष चौधरी मध्यावधि करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 18 से 24 अक्तूबर तक झारखंड के भ्रमण पर हैं। इस क्रम में उन्होंने गुरुवार को सर्किट हाउस में उपायुक्त राजीव रंजन एवं एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारियों ने चौधरी को जमशेदपुर की औद्योगिक विरासत, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं एवं ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। उन्हें शहर की औद्योगिक पहचान के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में उद्योगों की भूमिका की जानकारी दी गई। इसके अलावा जिले की सांस्कृतिक विविधता, स्थानीय परंपराओं एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज जाएंगी जमशेदपुर
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.