जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता दुर्गा पूजा के अवसर पर टाटा स्टारबक्स ने शहरवासियों के लिए खास फेस्टिव मेन्यू पेश किया है। 'आमार पूजा, आमार स्टारबक्स' थीम के तहत तैयार यह लिमिटेड-एडिशन मेन्यू पूर्वी भारत के पारंपरिक स्वादों से प्रेरित है। यह मेन्यू 26 सितंबर से 21 अक्टूबर तक जमशेदपुर समेत आठ शहरों के चुनिंदा स्टारबक्स स्टोरों में उपलब्ध रहेगा। मेन्यू में कोषा मंगशो रोल और गुड़ेर संदेश फ्लान को नए विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। कोषा मंगशो रोल में बंगाली शैली के मांस को परतदार पराठे में लपेटकर परोसा गया है। वहीं, गुड़ेर संदेश फ्लान में संदेश, गुड़ की मिठास और बिस्किट बेस का संयोजन किया गया है। इसके अलावा ढाकाई चिकन रैप, भेटकी भाजा सैंडविच, चिंगड़ी टर्नओवर, शोरषे चिकन बर्गर, आलू पोस्तो बर्गर और कलाकंद पाई भ...