जमशेदपुर, अक्टूबर 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर में विजयादशमी पर महिलाओं ने देवी दुर्गा को सिंदूर अर्पण कर विदाई दी। परंपरा के तहत जमशेदपुर के कालीबाड़ी में महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं दी और मां दुर्गा से आशीर्वाद लेकर नाच गाकर उन्हें विदा किया। सबने एक स्वर में कहा -मां अगले बरस तुम फिर आना। इसके साथ ही देवी मां को अगले साल फिर आने का आमंत्रण भी दिया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागन रहने की कामना की। माता को सिंदूर अर्पण करने के लिए सुबह से ही शहर के पंडालों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल में महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभायी हाथ में सिंदूर, प्रसाद समेत अन्य सामग्रियों के साथ महिलाएं कतारबद...