Jamshedpur News: विजयादशमी पर आरएसएस का पथ संचलन, राष्ट्रसेवा और अनुशासन का दिया संदेश
जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- Jamshedpur News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जमशेदपुर महानगर के विभिन्न नगरों में विजयादशमी उत्सव श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन, बौद्धिक सत्र और पथ संचलन का आयोजन किया गया। बिष्टुपुर, टेल्को, मानगो और साकची समेत विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित पथ संचलन कर एकता, अनुशासन और राष्ट्रसमर्पण का संदेश दिया। वक्ताओं ने संघ की 101 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन स्थापित संगठन ने राष्ट्रसेवा, समाज संगठन, चरित्र निर्माण और सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संघ की यात्रा व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा है। यह भी पढ़ें- Aza...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.