जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- Jamshedpur News: शहर में विजयादशमी की छुट्टी के निर्धारण में हुई गड़बड़ी के कारण सरकारी स्कूलों में अजीब स्थिति देखने को मिली। पर्व के दौरान विसर्जन के मुख्य दिन भी विद्यालय खुले रहे, जिसके चलते स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नगण्य रही। स्थिति यह थी कि शिक्षक तो किसी तरह स्कूल पहुंच गए, लेकिन कक्षाओं में विद्यार्थी इक्का-दुक्का ही नजर आए। प्रशासन द्वारा विजयादशमी का अवकाश 21 अक्तूबर के बजाय 20 अक्तूबर को निर्धारित किए जाने के कारण यह असमंजस की स्थिति हुई। विसर्जन और जुलूस के दिन स्कूल खुले रहने से बच्चों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई प्रमुख मार्गों पर भीड़ और यातायात प्रतिबंधों के कारण अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने से बचते नजर आए। यह भी पढ़ें- 22 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल? दशहरा...