Jamshedpur News: विजयवाड़ा से लौटते समय लापता हुए जावेद, परिजन परेशान
जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिष्टूपुर के रामदास भट्टा निवासी मो. जावेद हुसैन के लापता होने से परिजन परेशान हैं। परिजनों के अनुसार, जावेद 5 अक्तूबर को घर से बड़ी गाड़ी की चेसिस लेकर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा गए थे। वहां से ट्रेन से जमशेदपुर लौट रहे थे, लेकिन अब तक घर नहीं पहुंचे हैं। बताया गया कि 8 अक्तूबर को उनका मोबाइल फोन बंद हो गया था। इसके बाद से परिवार के लोग उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे थे।इसी बीच, 10 अक्तूबर को जावेद ने किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल फोन से परिवार को कॉल किया था। इस दौरान उन्होंने ट्रेन के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने उन्हें हावड़ा से टाटानगर आने की सलाह दी थी। इस पर जावेद ने घर लौटने की बात कही थी। हालांकि, इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.