Jamshedpur News: वाहन से 300 बोतल अवैध बीयर और विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार
जमशेदपुर, जुलाई 11 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब लदे मैजिक वाहन को जब्त कर चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वाहन मालिक एवं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह जानकारी ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि आठ जुलाई की मध्यरात्रि गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग की गाड़ी से अवैध शराब की बड़ी खेप मुसाबनी क्षेत्र में खपाने के लिए लाई जा रही है। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुसाबनी थाना पुलिस ने जादूगोड़ा-मुसाबनी मुख्य मार्ग पर एचसीएल कंपनी के प्रशिक्षण भवन के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.