Jamshedpur News: वन विभाग की ओर से वॉकाथॉन का आयोजन, विधायक सरयू राय ने दिखाई हरी झंडी
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने हरी झंडी दिखाकर इस कार्यक्रम को रवाना किया। इस अवसर पर जमशेदपुर के डीएफओ सबा आलम अंसारी, एएफओ बीमत कुमार सहित कई लोग शामिल हुए। वॉकाथॉन में सैकड़ों छात्राओं ने भाग लेकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में कट-आउट के माध्यम से लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने के प्रति जनजागरूकता फैलाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.