Jamshedpur News: वन्यजीव सप्ताह पर निकलेगी प्रभातफेरी
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- Jamshedpur News: 72वें वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से शुक्रवार को प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। रैली का शुभारंभ वन भवन सोनारी से होगा। प्रतिभागियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 5.30 बजे तथा रैली निकालने का समय 6.30 बजे निर्धारित है। रैली का मार्ग वन भवन, सर्किट हाउस चौक, जुबली पार्क, मरीन ड्राइव और टाटा स्टील प्राणी उद्यान होगा। आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों, युवाओं एवं प्रकृति प्रेमियों से उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। इस वर्ष की थीम वॉक फॉर नेचर, प्रोटेक्ट वाइल्डलाइफ है। इसके साथ ही यह रैली वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश देगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: वन विभाग की ओर से वॉकाथॉन का आयोजन, विधायक सरयू राय ने दिखाई हरी झंडी यह भी पढ़ें- व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.