जमशेदपुर, अक्टूबर 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। रेलवे ट्रैक पर हाथियों की आवाजाही के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव की विधि से लोको पायलट को टाटानगर में प्रशिक्षण दिया गया। रेलवे सिविल डिफेंस टीम द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में दक्षिण पूर्व जोन के चक्रधरपुर, खड़गपुर, रांची और आद्रा मंडल के 286 सीनियर एवं सहायक लोको पायलट शामिल हुए। सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने सभी को रेलवे ट्रैक पर हाथियों की आवाजाही के कारणों, हाथियों से सुरक्षा के गोल्डन रूल तथा ट्रैक पर हाथी दिखाई देने की स्थिति और सावधानियों से अवगत कराया। उन्होंने लोको पायलटों को समझाया कि ट्रैक पर हाथी दिखाई देने पर निर्धारित परिचालन नियमों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करना, स्थिति के अनुरुप गति नियंत्रण व तत...