जमशेदपुर, अगस्त 12 -- Jamshedpur News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआबासा पुलिया के पास मंगलवार देर रात करीब 12 बजे दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक की पहचान एमजीएम थाना क्षेत्र के धनिया निवासी राकेश महतो (24) के रूप में हुई है। घायलों में जादुगोड़ा के तिलामुड़ा गांव निवासी समीर माझी (17), सनातन कालिंदी (20) और बिरसा माझी (18) शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, राकेश टाटा मोटर्स कंपनी में ठेका मजदूर था। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। लुआबासा पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में चारों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा...